Thursday, October 9, 2014

भूटान नरेश ले गए तिलकुट का सौगात :-

तिलकुट का सौगात ले गए  भूटान नरेश:--


 बोधगया (गया): भूटान नरेश जिंग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक बिहार का तीन दिवसीय प्रवास पूरा कर बुधवार को हवाई मार्ग से वाराणसी के लिए प्रस्थान किए। गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भूटान नरेश व उनकी पत्‍‌नी जेसुम पेमा वांगचुक सहित शिष्टमंडलीय दल को प्रमंडलीय आयुक्त आरके खंडेलवाल, जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल, डीआइजी पीके श्रीवास्तव, एसएसपी निशांत कुमार तिवारी ने विदाई दी। डीएम श्री अग्रवाल ने भूटान नरेश को प्रतीक चिन्ह व गया की प्रसिद्ध मिठाई तिलकुट प्रदान किया। भूटान नरेश ने बोधगया व आसपास के स्थलों की व्यवस्था व विधि व्यवस्था देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। और इसके लिए अधिकारियों की सराहना की। भूटान नरेश ने एयरपोर्ट पर अधिकारियों के समक्ष पुन: आने की इच्छा व्यक्त की। यहां यह बता दें कि भूटान नरेश रविवार व सोमवार को बोधगया प्रवास किए और मंगलवार को राजगीर-नालंदा का परिभ्रमण कर बुधवार को सीधे एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से विशेष विमान से वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गए।read mre
note :-this is original post link here 
http://www.jagran.com/local/bihar_gaya-news-hindi.html

छठ पूजा को ले अधिकारियों को सक्कत निर्देश

छठ पूजा को ले कर अधिकारियों को सक्कत निर्देश साफ सफ़ाई को लेकर:-


जागरण संवाददाता, गया: जिला प्रशासन छठ पूजा को लेकर अभी से ही सुरक्षा से लेकर प्रशासनिक तैयारी को अंतिम रूप देने में लग गया हैं। जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल एवं एसएसपी निशांत कुमार तिवारी ने बुधवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
जिलाधिकारी श्री अग्रवाल ने बताया कि नगर आयुक्त को सभी प्रमुख घाट की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने को कहा गया हैं। जिला प्रशासन सीधे हर प्रमुख घाट व उसके आसपास के मुहल्ले के नागरिकों के साथ संपर्क में रहेगा। ताकि हर प्रकार की सूचना प्रशासन को मिलता रहे। एसएसपी श्री तिवारी ने कहा कि एसएचओ को अपने थाना स्तर पर हर मुहल्ले के कम से कम 50 की संख्या में स्वयंसेवकों को आगे लाने का निर्देश दिया गया हैं। उनका मोबाइल नंबर एवं संपर्क सूत्र के बारे में जानकारी लिखित रूप से एकत्रित करने को कहा गया हैं। वहीं, छठव्रतियों को अपने आसपास किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के बारे में तुरंत स्वयंसेवकों या पुलिस को सूचना देने के लिए प्रचार-प्रसार कराने का निर्णय लिया गया हैं। और भि news


note :-this is original post its link here http://tinyurl.com/p6czuyu