तिलकुट का सौगात ले गए भूटान नरेश:--
बोधगया (गया): भूटान नरेश जिंग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक बिहार का तीन दिवसीय प्रवास पूरा कर बुधवार को हवाई मार्ग से वाराणसी के लिए प्रस्थान किए। गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भूटान नरेश व उनकी पत्नी जेसुम पेमा वांगचुक सहित शिष्टमंडलीय दल को प्रमंडलीय आयुक्त आरके खंडेलवाल, जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल, डीआइजी पीके श्रीवास्तव, एसएसपी निशांत कुमार तिवारी ने विदाई दी। डीएम श्री अग्रवाल ने भूटान नरेश को प्रतीक चिन्ह व गया की प्रसिद्ध मिठाई तिलकुट प्रदान किया। भूटान नरेश ने बोधगया व आसपास के स्थलों की व्यवस्था व विधि व्यवस्था देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। और इसके लिए अधिकारियों की सराहना की। भूटान नरेश ने एयरपोर्ट पर अधिकारियों के समक्ष पुन: आने की इच्छा व्यक्त की। यहां यह बता दें कि भूटान नरेश रविवार व सोमवार को बोधगया प्रवास किए और मंगलवार को राजगीर-नालंदा का परिभ्रमण कर बुधवार को सीधे एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से विशेष विमान से वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गए।read mre
note :-this is original post link here
http://www.jagran.com/local/bihar_gaya-news-hindi.html

No comments:
Post a Comment